
बुन्देलखंड एकीकृत पार्टी के संयोजक संजय पाण्डेय के अनुसार बुन्देलखंड राज्य निर्माण का मुद्दा राष्ट्रीय नेताओं की लफ्फाजी का शिकार हुआ है। कहा कि बीते वर्ष इस मुद्दे को लेकर जिन नेताओं ने बयानबाजियां की वही नेता एन वक्त पर इस मुद्दे को नज़र अंदाज कर गए । दर असल पिछले साल की शुरुआत में ही मायावती और राहुल गाँधी ने बुन्देलखंड में हुई अपनी अपनी सभाओं में कहा था कि वे पृथक बुन्देलखंड के हिमायती हैं पर लोक सभा चुनाव में न तो कांग्रेस ने और न ही बसपा ने इस मुद्दे को अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्थान दिया । हालाँकि बुन्देलखंड एकीकृत पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों ने इस मुद्दे को चुनावी रूप देने की कोशिश की।

1 टिप्पणी:
प्रस्तावित बुन्देलखण्ड राज्य की तस्वीर(Picture of Assumed Bunndelkhand state)
उ0प्र0 के समिमलित जिले -
हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट
मध्य प्रदेश के समिमलित जिले -
छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया।
मध्य प्रदेश के आंशिक जिले -
गुना-चन्देरी विधान सभा क्षेत्र, सतना-चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र, शिवपुरी-पिछोर विधान सभा क्षेत्र, भिण्ड-लहार विधान सभा क्षेत्र, नरसिंहपुर की गाडरवारा तहसील, शिओपुर, अशोक नगर बिदिशा सांची व गंज बासौदा, जबलपुर की कटनी तहसील, ग्वालियर
राजधानी -
क्षेत्रफल - 2 लाख वर्ग किलोमीटर लगभग।
विधान सभाएं - 56 विधान सभा क्षेत्र (संभावित)
लोक सभाएं - 11 लोक सभा क्षेत्र (संथावित)
जन संख्या - 5 करोड़ लगभग
तीर्थ स्थल - दतिया, वालाजी उनाव, चित्रकूट, ओरछा, मैहर, देवगढ़, द्रोणागिरि, पीताम्बरा पीठ, नैनागिरि, व्यास पीठ कालपी, सोनागिरि।
पर्यटक स्थल - कालिंजर, खजुराहो, महोबा, झांसी, गढ़कुण्डार, चरखारी, पांडवफाल, पन्ना आदि।
वन सम्पदा - चन्दन, महुआ, आम, शीशम, सागौन आदि।
खनिज सम्पदा - हीरा, गौरा पत्थर, ग्रेनाइट, संग मरमर, सोना, कोयला, यूरेनियम, अभ्रक आदि।
नदियां - सिन्ध, धसान, चम्बल, काली, केन, वेतवा, यमुना आदि।
राजस्व आय (संभावित आंकड़े) - लगभग 16 हजार करोड़ रूपये वार्षिक।
खर्च (संभावित आंकड़े) - लगभग 1500 करोड़ रूपये वार्षिक।
शेष राशि (संभावित आंकड़े) - लगभग 14500 करोड़ रूपये वार्षिक। (गैर बुन्देलखण्ड क्षेत्र को हर वर्ष चला जाता है)
एक टिप्पणी भेजें